{"_id":"660c6350f7404ee722094ad7","slug":"83-new-health-sub-centres-will-be-built-in-the-district-361-are-currently-running-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-121217-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले में बनेंगे 83 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र, अभी चल रहे 361","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले में बनेंगे 83 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र, अभी चल रहे 361
Wed, 03 Apr 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में 83 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग गांवों को चिह्नित करने में जुट गया है। ब्लॉकवार गांवों की सूची बनाई जाएगी। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट विभाग शासन को भेजेगा। इससे लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के साथ ही इस समय जिले में 361 स्वास्थ्य उपकेंद्र चल रहे हैं। लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। इसको लेकर शासन प्रयास कर रहा है। अब शासन ने जिले में 83 और स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने की सूची जारी की है। शासन से लिस्ट मिलते ही विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपकेंद्र की जनसंख्या अधिक होगी, उन्हीं उपकेंद्रों में से किसी गांव को चिह्नित किया जाएगा।
इसके लिए विभाग ने ब्लॉक वार सूची मांगी है, ताकि समय से ऐसे गांवों की लिस्ट तैयार शासन को भेजा जा सके। इसके बाद चिह्नित गांवों में जमीन की तलाश होगी। जहां पर स्वास्थ्य उपकेंद्रों को बनाया जाएगा। इन उपकेंद्रों पर सुरक्षित प्रसव, शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन, बीमारियों का उपचार, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मानसिक, नाक, कान, आंखों का उपचार और आकस्मिक ट्रामा सेवाएं आदि मिलेगी।
विज्ञापन
जिले में 83 और नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए गांवों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूची फाइनल होने के बाद शासन को भेजी जाएगी। इनके बनने से स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।
- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी