फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आधुनिक युग में संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता: रणवीर सिंह

आधुनिक युग में संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता: रणवीर सिंह

Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक युग में संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता: रणवीर सिंह
सहारनपुर। सीबीएसई के रीजनल आफिसर रणबीर सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा की आवश्यकता है। नैतिक शिक्षा के बगैर छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद की गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कार्यक्रम का उद्घाटन सीबीएसई के रीजनल आफिसर रणबीर सिंह, पद्मश्री भारत भूषण, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रोफेसर शरद पारधे, जसवंत सैनी और मेयर संजीव वालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शरद पारधे, जसवंत सैनी, अभय चौधरी स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर डैनी सक्सेना, संस्थापक चौधरी हरिपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे। नालंदा के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने अतिथियों को अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। संचालन डॉक्टर नक्षत्रपाल राठौर एवं स्वाति सैनी ने किया। इस दौरान वीरेंद्र चौधरी, मयंक चौधरी, मुकुल चौधरी, रूचि गुप्ता, क्षिप्रा सहगल, संजीव चौधरी, पवन सिंह राठौर, अफ्फान अंसारी, शिवकुमार प्रधान, दिनेश छोकर, शाहनवाज खान, वंदना रोहिला, मंजुला, प्रदीप कुमार, परमेंद्र, सुखवीर सिंह, डॉक्टर सुनीता तायल, डॉक्टर बाबूराम, पल्लवी शर्मा, पंकज शर्मा, विवेक, बिन्दू सचदेवा, राशि चांदना, रूचिका मित्तल, मनोज प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed