फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर पंचायत कार्यालय पर चुनावी बैठक की जांच ईओ को सौंपी

नगर पंचायत कार्यालय पर चुनावी बैठक की जांच ईओ को सौंपी

Mon, 01 Apr 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय पर चुनावी बैठक की जांच ईओ को सौंपी
नगर पंचायत कार्यालय पर चुनावी बैठक की जांच ईओ को सौंपी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। नगर पंचायत कार्यालय में चुनावी बैठक करने का आरोप लगाते हुए बोर्ड के सभासदों द्वारा रिटर्निंग आफिसर को शिकायत की गई है। इस पर रिर्टनिंग आफिसर ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर निर्देशित किया गया कि इस प्रकरण की जांच करें। यदि जांच में पुष्टि होती है तो निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाए।
नगर पंचायत बोर्ड के सभासद जहांगीर अहमद, ब्रजपाल, मंसूर अली ने रिटर्निंग आफिसर एसडीएम रामपुर मनिहारान को यह शिकायत दी। इसमें कहा गया कि नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि चुनाव आचार संहिता की अनदेखी कर रहे हैं। वह नगर पंचायत कार्यालय को चुनाव कार्यालय बनाने पर तुले हैं। शिकायती पत्र में कहा गया है कि चेयरमैन प्रतिनिधि कांग्रेस नेता हैं। अभी हाल में उन्होंने एक चुनावी बैठक नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन आफिस में की है। फेसबुक पर उनके एक समर्थक द्वारा अपलोड किए गए फोटो में कांग्रेस नेता शादान मसूद चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके पास अन्य कार्यकर्ता हैं जो आपस में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिटर्निंग आधिकारी दीप्ति देव यादव ने शिकायत पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरसी मौर्य को जांच के लिए भेजा है। सभासदों द्वारा पेश किए गए फोटोग्राफ की जांच करने और जानकारी जुटाने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। अधिशासी अधिकारी से कहा गया है कि जांच में यदि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराकर उनके कार्यालय का सूचित करें। उधर, इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन प्रनिनिधि विवेकांत सिंह ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय पर कोई चुनावी बैठक नहीं की गई है। उनके कुछ मेहमान कार्यालय पर आ गए थे। उनके साथ ही बातचीत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed