{"_id":"5c719dd6bdec22738d0b7030","slug":"81550949846-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटकों में कलाकारों ने छोड़ी अमिट छाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटकों में कलाकारों ने छोड़ी अमिट छाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाटकों में कलाकारों ने छोड़ी अमिट छाप
सहारनपुर। उत्सव-ए-रंगमंच कार्यक्रम के तहत आयोजित नाटकों में कलाकारों ने अमिट छाप छोड़ी। बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
पेपर मिल रोड स्थित आईपीटी सभागार में आयोजित उत्सव-ए-रंगमंच कार्यक्रम का शुभारंभ आप नेता योगेश दहिया, केके गर्ग, राकेश शर्मा, आशा गर्ग, जावेद सरोहा, बिजेश जोशी, शशिकांत त्यागी, कमल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। सर्व प्रथम इप्टा सहारनपुर की प्रस्तुति मुझे अमृता चाहिए नाटक का मंचन काशिफ नून के निर्देशन में किया, जिसमें निधि चौहान ने विजया और अमृता का अभिनय कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इनके अलावा सतनाम, गीता चौहान, माजिद खन्ना, आरती गौड़, खुशबू, राजन वर्मा, जुबैर, ऋषभ, हरीश अग्रवाल के अभिनय की सराहना की गई। इसके पश्चात मानसी अभिनय गुरुकुल की प्रस्तुति कोर्ट मार्शल नाटक का मंचन किया गया। धीरज बत्रा, योगेश धीमान, स्वाती सैनी, अमन राजपूत, आर्यन, कार्तिकेन चावला, आकाश राठौर, हिमांशु, अतुल शर्मा, शुभम शर्मा, हार्दिक त्यागी ने विभिन्न अभिनय के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान शान सिद्दीकी, प्रशांत राजन, भूपेंद्र गुप्ता, दिनेश त्यागी, नीलम गुप्ता, विक्रांत जैन, योगेश शर्मा मौजूद रहे।