{"_id":"5c6b09a9bdec22738e36b7fa","slug":"81550518697-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए किया यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए किया यज्ञ
सहारनपुर। आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए कोतवाली मंडी परिसर में यज्ञ किया गया। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
कोतवाली मंडी परिसर में इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा ने यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने दुआ कराई। इंस्पेक्टर ने कहा कि भारत माता वीर सपूतों की शहादत पूरे देश के लिए असहनीय दर्द है। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत की जितनी निंदा की जाए, उतना कम है। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान थाने का स्टाफ और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
उधर, आर्य समाज खालापार में यज्ञ कर शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। प्रधान प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादियों की कायराना हरकत से पूरे देश में आक्रोश है। सरकार को करारा जवाब देकर पाकिस्तान से बदला लेना चाहिए, यही शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान विद्या सागर, डाक्टर बृजेश कुमार शर्मा, राम नरेश, दर्शन लाल, आनंद प्रकाश शर्मा, रणधीर सिंह, राकेश कुुमार, सुरेंद्र गोपाल मौजूद रहे।