फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टूटी सड़क और बंद सीवर को लेकर प्रदर्शन

टूटी सड़क और बंद सीवर को लेकर प्रदर्शन

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
टूटी सड़क और बंद सीवर को लेकर प्रदर्शन
सहारनपुर। टूटी सड़क और बंद पड़ी सीवर लाइन ठीक नहीं होने से नाराज नवीन नगर के लोगों ने मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं करने का आरोप नगर निगम के अधिकारियों पर लगाया। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को चेताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ऋषिराज, दीपक और सचिन ने बताया कि नवीन नगर की अंदर की सड़कों की हालत खराब है। उनकी गली की सड़क टूटी होने के साथ ही सीवर लाइन बंद पड़ी है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि वह स्थानीय पार्षद से कई बार शिकायत कर चुके हैं, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नगर निगम में भी लिखित में अवगत कराया गया है, मगर वहां भी सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में दिनेश, अमर सिंह, जनेश्वर, ज्ञाता देवी, विद्या, मंजू देवी, अंजू रानी, सोनिया, आशा, रतिराम, नितिन, राजकुमार, नरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed