{"_id":"5c13fdc6bdec2256ec186390","slug":"81544814022-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप प्रबंधक की शिकायत के बाद साक्षात्कार स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप प्रबंधक की शिकायत के बाद साक्षात्कार स्थगित
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। जय जनता जूनियर हाईस्कूल में तीन अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर की गई शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आज होने वाला साक्षात्कार स्थगित कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद ही अब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बिहारीगढ़ के दामोदराबाद में स्थित जय जनता जूनियर हाईस्कूल में तीन सहायक अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर प्रबंध समिति का आपसी विवाद सामने आया है। प्रबंध समिति में उप प्रबंधक राज सिंह ने मंडलायुक्त तथा सहायक शिक्षा निदेशक मंडल सहारनपुर को लिखित शिकायत करते हुए प्रबंधक पर आरोप लगाया था कि प्रबंधक स्कूल की प्रशासन योजना को ताक पर सहायक अध्यापकों की नियुक्ति कर रहे हैं। इसके लिए 15 दिसंबर को साक्षात्कार प्रस्तावित है। उप प्रबंधक के द्वारा की ई शिकायत का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने शिकायतों की जांच के पूर्ण होने तक नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित करने के आदेश दिए हैं। इस बारे में बीएसए रमेंद्र कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को सहायक अध्यापक के तीन पदों के लिए साक्षात्कार होना था जिसे तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं। उधर प्रबंधक अजय कांबोज ने बताया कि शिकायतें झूठी हैं। पूर्व में भी की गई शिकायतों की जांच में आरोप मिथ्या पाए गए थे।