फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को लगाए टीके

खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को लगाए टीके

Sat, 15 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को लगाए टीके
छुटमलपुर/ चिलकाना/ गंगोह/ साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। देहात के स्कूलों में खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान जोरों पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने टीकाकरण अभियान के दौरान अभिभावकों को समझाया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

छुटमलपुर के एएचपी इंटर कालेज में रुबेला वायरस से बचाव के लिए सात टीमों ने टीकाकरण अभियान चलाया। कक्षा छह से दस तक के करीब 400 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य भूप सिंह, धर्मेंद्र, ब्रिजेश गुप्ता, मनोज कुमार, रामेश्वर पालीवाल, जगपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि अध्यापकों की देखरेख में स्वास्थ्य टीम ने टीकाकरण किया।
विज्ञापन

चिलकाना के विद्यालयों में मिजिल्स-रुबेला अभियान के अंतर्गत बच्चों को टीका लगाया गया। टीकाकरण करने वाली टीम ने बच्चों को टीकाकरण के लाभ भी बताए। खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती द्वारा भी चार स्कूलों में मिजिल्स-रुबेला अभियान का निरीक्षण किया गया। एबीआरसी संजीव नौटियाल, प्रभारी अजय कुमार, राजेश सैनी, मनोज सैनी, महताब आलम, पुष्पलता चंद्रा, मांगेराम सैनी, एएनएम सरोज, अर्चना अलका, पूजा गोयल, नीलिमा, ममता, अनुज कुमार आदि थे। गंगोह के नामदेव पब्लिक स्कूल एवं सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को खसरा एवं रुबेला का टीकाकरण का कार्य किया गया। एएनएम भारती मलिक, सविता, अर्चना सिंह, पारूल और आशा आरजू ने बच्चों को खसरा एवं रुबेला के टीके लगाये और प्रमाण पत्र वितरित किए। बच्चों को इन बीमारियों के बारे में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम के गांव लोदीपुर के न्यू बीएसएम एकेडमी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुबेला व खसरा की बीमारियों से रोकथाम के लिए टीकाकरण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नितिन कदवाल ने कहा कि सभी अभिभावकोें को अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। प्रधानाचार्या अनुज सैनी, एमडी अमित सैनी, एएनएम रेखा देवी, वीना सैनी, नीलम, आयशा, निगम, शिखा, कोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed