{"_id":"5bfd9826bdec22413f5d9b9a","slug":"81543346214-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 115 के तहत पूछे गए प्रश्नों का समयबद्ध जवाब दिया जाए: सैयद मिस्बाहुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 115 के तहत पूछे गए प्रश्नों का समयबद्ध जवाब दिया जाए: सैयद मिस्बाहुद्दीन
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति और अधिकारियों की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नियम 115 के तहत पूछे गए प्रश्नों का उत्तर समयबद्ध दिया जाना चाहिए।
मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में समिति के सभापति सैयद मिस्बाहुद्दीन ने कहा कि विधान परिषद नियम पुनरीक्षण समिति के द्वारा जो भी प्रश्न किए जाएं उसका संतोषजनक जवाब दिया जाना चाहिए। नियम 115 के अंतर्गत पूछे गये प्रश्नों का उत्तर समयबद्ध दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रश्नों का जवाब समय पर नहीं दिये जाने या भ्रामक दिए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियम 135 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। समिति ने जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से नर्सिंग होमों के संचालन, आईसीयू कक्ष, चिकित्सालयों में साफ-सफाई, जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी से मृतक आश्रित नियुक्तियों की जानकारी, डूडा के पीओ से गरीबों के लिए बनाए गए मकानों की जानकारी ली। उन्होंने नगरायुक्त से स्ट्रीट लाइट, एक्सईएन जल निगम से हैंडपंप, एक्सईन हाइड्रिल से बिजली बिलों की जांच, खान अधिकारी से अवैध खनन आदि की जानकारी हासिल की। समिति के सदस्य आशु मलिक, अमित यादव, महमूद अली के अलावा जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, एसएसपी दिनेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, एस.डी.एम सदर परमानंद झा, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव,सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी आदि रहे।