फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छह दिन में 14 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

छह दिन में 14 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Sat, 17 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
छह दिन में 14 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले यातायात माह में ही दुर्घटनाओं का ऐसा सिलसिला चला है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सुबह गागलहेड़ी में हुई हृदय विदारक दुर्घटना में पूरा परिवार ही खत्म हो गया। रविवार से शुक्रवार तक छह दिन में ही 14 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर की सड़कों पर सफर खतरे से खाली नहीं रह गया है। जरा सी लापरवाही और रफ्तार मौत का कारण बन रही है। छह दिन के आंकड़े दिल को दहला रहे हैं। छह दिन में ही सड़क दुर्घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि दस से अधिक लोग घायल हो चुुके हैं। इनमें बाइकों से हुए हादसों में ही 13 लोगों की जान चली गई। अधिकांश ने न तो हेलमेट पहन रखा था और न ही रफ्तार पर नियंत्रण रखा। जिस कारण यातायात पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा अभियान बेमानी साबित हुआ। यातायात माह में हादसों पर अंकुश लगने की बजाय, न सिर्फ हादसे बढ़ गए हैं, बल्कि हादसों में मौतों की संख्या भी बढ़ गई है। न तो नुक्कड़ नाटक कामयाब हुआ और न ही चालानी कार्रवाई ही असरदार हुई।
विज्ञापन

-छह दिन में 14 लोगों की गई जान
- रविवार को नांगल के पनियाली कासिमपुर निवासी शंटी और पुरकाजी निवासी गुलाब की कासिमपुर के निकट ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
- रविवार को ही देवबंद-नानौता मार्ग पर ग्राम दल्हेड़ी निवासी सतवीर सिंह तथा ग्राम पांडुखेड़ी निवासी वेदप्रकाश सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
- रविवार को मल्हीपुर रोड पर जंधेड़ी की म्हाड़ी के पास तीव्र मोड़ पर सड़क दुर्घटना में ग्राम मवी खुर्द निवासी संदीप की मौत हो गई।
-सोमवार को बाइक सवार देवबंद के गांव खेड़ा मुगल निवासी विकास कुमार, नागल के गांव सरकड़ी निवासी मोनू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
- सोमवार को ही सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर अनियंत्रित रोडवेज बस ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमें बुग्गी चालक साखन गांव निवासी अरविंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोमवार को ही ग्राम कुराली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उत्तम शुगर मिल बिजनौर में काम करने वाले अंकुर की मौत हो गई।
- बुधवार की रात ग्राम नंदपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सुमित और योगेश की मौत हो गई।
- बृहस्पतिवार दोपहर हरियाणा के करनाल निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी उर्मिला के साथ बाइक पर जा रहा था, जिसे चिलकाना के ग्राम पटनी के पास टक्कर मार दी। जिससे उर्मिला की मौत हो गई।

- शुक्रवार को गागलहेड़ी में कोलकी गांव के निकट ग्राम बेरीजमा निवासी मुताज, रूबी और दो साल की बेटी लसिफा की मौत हो गई।
- लोगों को जागरूक किया जा रहा है
एसपी यातायात विनीत भटनागर का कहना है कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए रफ्तार पर नियंत्रण जरूरी है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है, फिर भी लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed