{"_id":"5bdf4012bdec22697879c3d7","slug":"81541357586-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रूट पर रेलवे ब्लॉक से तीन ट्रेनें रास्ते में ही हो गईं कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रूट पर रेलवे ब्लॉक से तीन ट्रेनें रास्ते में ही हो गईं कैंसिल
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंबाला कैंट स्टेशन और अंबाला कैंट-सहारनपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य होने के चलते लिए गए लगभग चार घंटे के ब्लॉक से तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गईं। जबकि कई अन्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को अंबाला कैंट स्टेशन पर 12 से 3.50 बजे तक, अंबाला कैंट-सहारनपुर के बीच दोपहर एक बजे से 4.30 बजे तक ब्लॉक रहा। जिसके कारण गाड़ी संख्या 54552 बठिंडा-अंबाला कैंट पैसेंजर पटियाला-अंबाला कैंट के बीच रद्द रही। गाड़ी संख्या 54553 अंबाला कैंट-धुरी पैसेजर अंबाला-पटियाला के बीच, ट्रेन नंबर 54539 दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला कैंट के बीच नहीं चली। जबकि 14711 हरिद्वार-श्री गंगानगर एक्सप्रेस अंबाला में 35 मिनट खड़ी रही। कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर यात्री रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। शाम को ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। हालांकि इस दौरान अधिकांश यात्रियों ने ट्रेनों की उम्मीद छोड़कर बस से यात्रा की।