फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

भाकियू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Sat, 27 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
लखनौती (सहारनपुर)। भाकियू ने यमुना खादर में निर्माणाधीन पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पूर्व मंडल महामंत्री चौधरी देशपाल सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरह से केंद्र सरकार ने किसान क्रांति यात्रा को रोकने के लिए बल का प्रयोग किया है, उसी प्रकार आगामी चुनाव में भाजपा नेताओं का गांव दर गांव विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि भाकियू ने एसडीएम नकुड़ के नाम चार सूत्रीय एक ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा था। इसमें मांगों के जल्द पूरा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। गंगोह थाना क्षेत्र के यमुना खादर में दौलतपुर घाट पर 10 वर्षों से निर्माणाधीन पुल का निर्माण शीघ्र कराने, सिकंदरपुर बिजलीघर पर चार माह से फुंके पडे़ पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलवाने, पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान कराने, पीडब्ल्यूडी की लखनौती से पखनपुर सड़क को बनवाने आदि मांगे शामिल थी। मांगें पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को सलारपुरा मार्ग स्थित डाक बंगले में भाकियू नेताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व मंडल महामंत्री चौधरी देशपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरह केंद्र सरकार ने किसान क्रांति यात्रा को रोकने के लिए बल का प्रयोग किया है। उसी प्रकार आगामी लोकसभा चुनाव में हम भी गांव दर गांव भाजपा नेताओं का विरोध कर जवाब देंगे।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा किसानों का जमकर शोषण कर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। समय आने पर भाकियू विभाग के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन करेंगी। धरने की अध्यक्षता यशपाल कोरी शकरपुर और संचालन सुरेश चाऊपुरा ने किया। इस दौरान ध्यान सिंह, अरविंद चौधरी, जहांगीर, कर्म सिंह, सुशील, प्रदीप, बिल्लू, सागर, ओमवीर, दीपक, भोपाल, ऋषिपाल, सतीश, रमन, जुग्मेंद्र, सचिन, जोगेंद्र, रूपेंद्र, मेहरबान, तसव्वर, सुलेखचंद, दरिया, नसीम, मैनपाल, पप्पू, करनैल, सतीश, अनिल, जयपाल, अशोक, रियासत, इरशाद, धर्मपाल, मीर हसन, रविंद्र शर्मा, वाजिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed