{"_id":"5b8ed0b9867a55485e1fd884","slug":"81536086201-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोफिया फिर बना बास्केटबॉल चैम्पियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोफिया फिर बना बास्केटबॉल चैम्पियन
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोफिया फिर बना बास्केटबाल चैंपियन
सहारनपुर। सोफिया गर्ल्स हाईस्कूल में जनपद स्तरीय बालक-बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोफिया की टीम एक बार फिर चैंपियन रही।
कोर्ट रोड स्थित सोफिया गर्ल्स हाईस्कूल में क्रीड़ा अध्यापक प्रवीण चौधरी, सुबोध, नवीन गुप्ता, राजीव शर्मा, अफजाल, संजय, ब्रजपाल की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें 11 स्कूलों की टीम ने भाग लिया। बालक वर्ग में सोफिया स्कूल की टीम प्रथम, गुरुनानक इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज की टीम रही। बालिका वर्ग में भी सोफिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सात सितंबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता सोफिया स्कूल के माध्यम से ही आयोजित की जाएगी।