{"_id":"5b859bcc42c792462f5ea9a7","slug":"81535482828-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मौसेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मौसेरे भाइयों की मौत
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मौसेरे भाई को छोड़ने जा रहे युवक की बाइक को देहरादून हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में मामले की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।
थाना गागलहेड़ी के गांव हरोड़ा निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र सलीम अपनी मौसी के लड़के 24 वर्षीय आसिफ पुत्र याकूब निवासी पानसर थाना देहात कोतवाली को मंगलवार रात करीब आठ बजे गागलहेड़ी छोड़ने के लिये मोटर साइकिल से जा रहा था। जैसे ही इनकी बाइक देहरादून रोड पर चढ़ी तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि हेलमेट लगाया हुआ होता तो उनकी जान बच सकती थी। राहगीरों ने दोनों युवकों की मौत की खबर उनके परिजनों को दी। हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहूुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। देर रात तक परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। सोनू की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसके एक डेढ़ वर्ष का लड़का है। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।