{"_id":"5b81a18a42c792465604309c","slug":"81535222154-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से हस्ताक्षर कराकर बैंक से दस लाख रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से हस्ताक्षर कराकर बैंक से दस लाख रुपये निकालने का आरोप
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। तोता चौक के ब्रज विहार कालोनी निवासी आशा ने नवाबगंज चौक निवासी एक व्यक्ति पर उससे धोखे से चेक पर हस्ताक्षर कराकर उसके बैंक खाते से दस हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
मंडी कोतवाली के मोहल्ला ब्रज विहान निवासी आशा का कहना है कि वह लोगों के घरों में काम करके अपना और अपने बेटे का भरण पोषण करती है। उसने अपनी दुकान बेचकर दस लाख रुपये कोर्ट रोड के पार्श्वनाथ प्लाजा स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक में जमा करा दिए थे। लेकिन मोहल्ला नवाबगंज चौक निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर उससे चेकों पर हस्ताक्षर करा लिए। जब उसे पैसों की जरूरत पड़ी तो वह बैंक से पैसे निकालने के लिए पहुंची। वहां पता चला कि उसके खाते से 10 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। जब वह अपने पैसे लेने के लिए आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी ने पैसे देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि उससे पैसे मांगे और कहीं शिकायत की तो उसके लड़के को उठवा लेगा। आशा ने डीआईजी को ज्ञापन देकर उसके पैसे दिलवाए जाने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
महिला से साढ़े तीन लाख ठगे
सहारनपुर। थाना सरसावा के गांव नवादा निवासी संगीता ने आरोप लगाया है कि उसके एक रिश्तेदार ने एक कंपनी के कर्मी से मिलकर सात वर्ष में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर उससे साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। ये पैसे उसने पिता की बेची गई जमीन का पैसा बैंक से निकलवाकर दिए। लेकिन बाद में पता चला कि दोनों आरोपियों ने कई अन्य लोगों से भी इसी तरह ठगी कर रखी है और खोली गई कंपनी भी बंद कर उनकी रकम हड़प ली। इस मामले में उसने सदर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।