फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बहरीन में जखवाला के जवान की समुद्र में गिरने से मौत

बहरीन में जखवाला के जवान की समुद्र में गिरने से मौत

Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बहरीन में जखवाला के जवान की समुद्र में गिरने से मौत
देवबंद (सहारनपुर)। मर्चेंट नेवी में सेकेंड अफसर के पद पर तैनात जखवाला के एक जवान की समुद्र में गिरने से मौत हो गई। लेकिन 10 दिन बाद भी जवान का शव अभी तक उनके परिजनों को नहीं मिला है। जिस कारण परिजन बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

जखवाला निवासी मेमपाल का बड़ा बेटा रोहित कुमार (23) मर्चेंट नेवी में बहरीन में सेकेंड अफसर के पद पर तैनात था। पहली अगस्त को वह समुद्री जहाज से सफर कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और समुद्र में गिरने से मौत हो गई। पिता मेमपाल ने बताया कि 24 घंटे बाद रोहित का शव समुद्र से बरामद हुआ। अफसर लगातार फोन कर उन्हें हादसे की जानकारी दे रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्हें बेटे का शव नहीं मिला है। जबकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी वह मदद की गुहार लगा चुके हैं। मेमपाल ने बताया कि रोहित आखरी बार 15 जनवरी को छुट्टी पर घर आया था। दो माह की छुट्टी बिताकर 15 मार्च को वह बहरीन ड्यूटी पर गया था। उन्होंने बताया कि 2 साल से रोहित बहरीन में ड्यूटी कर रहा था। उससे पहले एक साल दुबई में रहा है। उन्होंने भारत सरकार से बेटे का शव जल्द से जल्द उन्हें सौंपने की मांग की है। ताकि वह बेटे का अंतिम संस्कार कर सकें। उधर, जवान की मौत से जखवाला गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई गमगीन माहौल में जवान के अंतिम दर्शन करना चाहता है। बृहस्पतिवार को भाजपा की पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर ने जखवाला गांव पहुंचकर मृतक रोहित के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने केंद्र सरकार से रोहित का शव परिजनों को दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed