फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मनोकामना पूर्ति को विधि-विधान से करें शिवरात्री पूजा: रोहित

मनोकामना पूर्ति को विधि-विधान से करें शिवरात्री पूजा: रोहित

Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
मनोकामना पूर्ति को विधि-विधान से करें शिवरात्री पूजा: रोहित
मनोकामना पूर्ति को विधि-विधान से करें शिवरात्रि पर पूजा
विज्ञापन

सहारनपुर। शिवरात्रि पर विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा करने से श्रद्धालु की सभी मनोकामना पूरी हो जाएंगी। शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर ही भगवान आशुतोष का अभिषेक किया जाए। इनमें पंचामृत अभिषेक विशेष महत्व रखता है।
मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान ब्रहमपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता पंडित रोहित वशिष्ठ ने बताया कि श्रावण मास में शिव की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। महादेव शिव सर्व समर्थ हैं और पापों को नष्ट करते हैं। इनकी पूजा करने से समस्त मनोरथ पूर्ण होते हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सर्वप्रथम शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें। आसन बिछाकर भोलेनाथ की ओर मुख कर बैठ जाए। पूजा की सामग्री वस्त्र, जनेऊ, गंगाजल, पुष्प, चंदन, साबुत चावल, धूप, दीपक, बेलपत्र, धतूरे का फल और पुष्प, दूर्वा तुलसी पत्ते, फल व मिठाई अपने पास रख लें। पंचामृत में दूध, दही, देसी घी, शहद और शक्कर का मिश्रण करें। इन पांच वस्तु में यदि किसी एक वस्तु का अभाव हो तो गंगाजल का इस्तेमाल करें। मन में भगवान शिव का ध्यान करते हुए पूजा शुरू करें। सर्वप्रथम जलाभिषेक कर शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं। इसके पश्चात पुष्प अर्पित करें और पंचामृत से स्नान कराएं। धूप बत्ती और दीपक से भगवान की आरती उतारें। भगवान को चढ़ाये जाने वाला प्रसाद शिवलिंग पर न चढ़ाए। पात्र में रखकर भगवान को मिठाई और फल आदि अर्पित कर दक्षिणा चढ़ाएं। शिव मंदिर की आधी परिक्रमा करें। एकांत स्थान में बैठकर ऊ नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें। इससे मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन


शिवरात्रि कल, यह पूजन का शुभ मुहूर्त
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को शिवरात्रि है। प्रात: सूर्योदय के साथ 5:45 से 7:25 बजे तक पहला शुभ मुहूर्त है। उसके बाद 10:45 से 12:25 तक दूसरा शुभ मुहूर्त हैं। कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों के लिए शुभ मुहूर्त शाम 7:25 से शुरू होकर मध्यरात्रि तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed