फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अधिवक्ता फरहा फैज के साथ मारपीट की घटना निंदनीय: उलमा

अधिवक्ता फरहा फैज के साथ मारपीट की घटना निंदनीय: उलमा

Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता फरहा फैज के साथ मारपीट की घटना निंदनीय: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। टीवी चैनल की लाइव डिबेट में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता व तीन तलाक मामले की याचिकाकर्ता फरहा फैज के साथ मारपीट की घटना को देवबंदी उलमा ने शर्मनाक बताते हुए इसकी निंदा की है। उलमा का कहना है कि महिलाओं का सम्मान करना हमारे लिए जरूरी है। मुफ्ती एजाज अरशद कासमी को कुछ बुरा लगा था तो उन्हें डिबेट को छोड़ देना चाहिए था।
विज्ञापन

तीन तलाक मामले की मुख्य याचिकाकर्ता फरहा फैज के साथ टीवी चैनल की डिबेट में हुई मारपीट की घटना पर मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी का कहना है कि विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तमाम इस्लाम के जानकारों को टीवी चैनल की डिबेट में शामिल होने से इंकार किया हुआ है। जिसके पीछे कई ठोस वजह बताई गई थीं। मुफ्ती एजाज अरशद और फरहा फैज के बीच हुई मारपीट की घटना उलमा की बात न मानने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जब मुफ्ती एजाज के साथ बदतमीजी हो रही थी तो उन्हें तुरंत ही डिबेट से उठकर चले जाना चाहिए था। महिला के ऊपर हाथ नहीं उठाना चाहिए था। उसी तरह फरहा फैज को भी चाहिए था कि वह मुफ्ती एजाज की इज्जत करतीं। महिला होने का मतलब यह नहीं की वह हाथ उठाएं। ऑल इंडिया जमीयत राजपूत के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा का कहना है कि फरहा फैज के साथ हुई मारपीट की घटना निंदनीय है। महिलाओं का सम्मान करना हमारे लिए जरूरी है। मुफ्ती एजाज को यह याद होना चाहिए कि नबी-ए-करीम ने बूढ़ों, बच्चों और औरतों का अहतराम (इज्जत) करने को कहा है और इन पर हाथ उठाने को मना फरमाया है। टीवी चैनल की डिबेट में जो हुआ वो बहुत ही शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed