{"_id":"5b1acd604f1c1ba16e8b6f17","slug":"81528483168-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर पर ही मिलेगा टीबी का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर पर ही मिलेगा टीबी का इलाज
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सरकार ने देश को 2025 तक टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के खिलाफ लड़ाई भी और तेज कर दी है। 11 जून से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की खोज करेंगी। मरीज मिलने पर विभाग उनका इलाज करेगा। खास बात यह है कि मरीजों को दवा लेने के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। विभाग घर पर ही उनका इलाज करेगा। शुक्रवार को टीबी सेनेटोरियम सभागार में पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश जैन ने बताया कि 11 जून से चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों से जानकारियां लेंगी। टीबी के लक्षण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के बलगम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। टीबी पाए जाने पर मरीज का मुफ्त इलाज विभाग के द्वारा किया जाएगा। यह अभियान प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलेगा, जो 29 जून तक चलेगा। जानकारी दी कि सहारनपुर में दस फीसदी टीबी हाई रिस्क टारगेट पॉपुलेशन को चिह्नित किया गया है। जिले की आबादी 37 लाख से अधिक है। मगर टीम हाई रिस्क पॉपुलेशन यानी संवेदनशील क्षेत्रों के तीन लाख 75 हजार लोगों में से मरीजों को खोजेगी। पत्रकार वार्ता में एडी हेल्थ डॉ. एके दुआ, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी और सीएमएस डॉ. वार्ष्णेय, डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. अखिल टंडन, डॉ. केपी श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, एमपी सिंह चावला, परवेंद्र यादव, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, अरविंद शर्मा, आशुतोष शर्मा, सजनीत सिंह आदि मौजूद रहे।