फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आज

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आज

Thu, 31 May 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आज
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आज
विज्ञापन

सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव में गंगोह और नकुड़ विधानसभा की बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू की जाएगी। सुरक्षा चक्रव्यूह ऐसा तैयार किया गया है कि बिना चेकिंग के कोई भी व्यक्ति का मतगणना स्थल न पहुंच सके। मतगणना के लिए 1200 कर्मचारियों को सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किया गया है।
जनता रोड स्थित वेयर हाउस के गोदाम में बनाए गए स्ट्रांग रुम में पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में ईवीएम को रख गया। पुनर्मतदान संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा इतनी सख्त की गई है कि जनता रोड पर ही पहले चेकिंग कर ली जाएगी, पुंवारका ब्लॉक पर दूसरी चेकिंग से गुजरना होगा। मतगणना स्थल तक पैदल जाना होगा। वेयरहाउस के गेट पर मेटल डिटेक्टर से और हैंड डिटेक्टर से प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाएगी। उसके बाद ही सिर्फ अनुमति पत्र के आधार पर केंद्रीय भंडारण परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा। पुलिस और पीएसी के अलावा 50 लोगों की स्पेशल इंटेलीजेंस टीम भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है।
विज्ञापन

--
दोनों विधानसभाओं के
लिए लगाई जाएंगी 28 टेबिल
सहारनपुर। दोनों विधान सभाओं गंगोह एवं नकुड़ की मतगणना के लिए 14-14 टेबिल लगाई गईं हैं। प्रत्येक टेबिल पर तीन मतगणना कर्मी रहेंगे। मतगणना स्थल पर राजनीति दल के प्रत्याशी का एक ही प्रतिनिधि जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
-सुरक्षा व्यवस्था में लगाया बल
पुलिस क्षेत्राधिकारी - 4
निरीक्षक - 19
उप निरीक्षक - 106
कांस्टेबल - 800
पैरमिलट्री - एक कंपनी
पीएसी - एक कंपनी
--------------------
--। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम : एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, पीएसी एवं पैरामिलिट्री के अलावा स्पेशल इंटेलीजेंस टीम भी लगाई गई है। चेकिंग के बाद ही अनुमति प्राप्त करने वाले व्यक्ति को ही मतगणना स्थल पर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed