{"_id":"5b0319ad4f1c1be8408b6d19","slug":"81526929837-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में जल्द ही बनेंगे तीन फ्लाईओवर बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में जल्द ही बनेंगे तीन फ्लाईओवर बनेंगे
Updated Tue, 22 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में जल्द ही बनेंगे तीन फ्लाईओवर बनेंगे
देवबंद (सहारनपुर) । नगर में रेलवे ट्रैक के ऊपर से तीन फ्लाईओवर और एक अंडरपास का निर्माण जल्द आरंभ होने की संभावना है। सोमवार को निर्माण कंपनी ने इसके लिए सर्वे शुरू किया। इस तैयारी के साथ ही रेलवे रोड के दुकानदारों की बेचैनी बढ़ गई है।
रोहाना रेलवे फाटक से लेकर देवबंद स्थित कासिमपुरा फाटक तक रेलवे विभाग लोगों को जाम की समस्या से मुक्त दिलाने की कवायद में जुट गया है। सोमवार को निर्माण कंपनी ने जैसे ही रोहाना, देवबंद-रणखंडी, कासिमपुरा फाटक एवं भायला अंडरपास के निर्माण के लिए सर्वे आरंभ किया तो ज्यादातर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन दूसरी ओर, रेलवे रोड के दुकानदारों में बेचैनी बढ़ गई। उन्हें डर है कि ये निर्माण कार्य शुरू होने से उनके प्रतिष्ठान और कारोबार पर असर पड़ेगा।
सर्वे टीम ने बताया कि अभी यह सर्वे किया जा रहा है कि फ्लाईओवर कितनी लंबाई के और कहां-कहां उपयुक्त होंगे। टीम के अनुसार रेलवे रोड पर बनने वाला फ्लाईओवर रणखंडी तिराहे से शुरू होकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के ऊपर से निक़ाला जाएगा जबकि कासिमपुरा फाटक पर फ्लाईओवर एवं भायला फाटक पर जाम की स्थिति से बचने के लिए अंडरपास बनेगा। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि फाटक खुलने और बंद करने के दौरान जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे इस योजना पर काम कर रहा है। उनके मुताबिक आबादी क्षेत्र से फाटक खत्म करने की योजना के तहत सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद अगले चरण पर काम शुरू होगा।