{"_id":"5aff1df04f1c1bd1408b64dd","slug":"81526668784-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन हत्याकांड में दंगा भड़काने का प्रयास करने वालों को जेल भेजे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन हत्याकांड में दंगा भड़काने का प्रयास करने वालों को जेल भेजे प्रशासन
Updated Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगा भड़काने का प्रयास करने वालों को जेल भेजे प्रशासन
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा ने सचिन वालिया की मौत में दंगा भड़काने का प्रयास करने वाले युवकों पर एनएसए में कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की है।
कैलाशपुरम कालोनी में शुक्रवार को महासभा की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि सहारनपुर के रामनगर में पिछले दिनों भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली लगने से मौत हो गई थी। उस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने राजपूत समाज के लोगों पर सचिन की हत्या करने का झूठा आरोप लगाते हुए दलित युवकों को भड़काया। जिन्होंने जनपद में दंगा भड़काने का प्रयास किया, लेकिन जिला प्रशासन की सूझ बूझ के चलते उनका मकसद विफल हो गया। राणा ने कहा कि राजनीतिक रोटियां सेककर अमन चैन को बिगाड़ने वाले किसी भी बिरादरी के हो, वह देशद्रोही हैं। डा. बीपी. सिंह ने कहा कि आज हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में कमजोर पड़ता जा रहा है। नाथी सिंह पुंडीर ने कहा कि दहेज प्रथा और मृत्यु भोज गंभीर समस्या बन चुकी है। इन पर अंकुश लगना चाहिए। कुशलपाल पुंडीर, ऋषिपाल सिंह, मोहन राणा ने कहा कि दंगा भड़काने का प्रयास करने वाले युवकों के खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। संचालन दुष्यंत सिंह राणा ने किया। इस मौके पर ध्यान सिंह राणा, उग्रसैन पुंडीर, राजेंद्र राणा, वेदपाल राणा, राकेश राणा, सुभाष राणा, मेघनाथ सिंह, राजेश राणा, देवराज राणा, विनोद तोमर आदि रहे।