{"_id":"5af5de944f1c1bdf408b4830","slug":"81526062740-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकारों पर साधे निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकारों पर साधे निशाने
Updated Fri, 11 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने जो विकास के वादे जनता से किए थे, उस पर वह खरी नहीं उतरी है। विकास के झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा के प्रति देश की जनता में आक्रोश है। गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव के नतीजों से यह साबित कर दिया है और कैराना लोकसभा उपचुनाव में भी भाजपा की करारी हार होना तय है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष यहां जिला सचिव कुंवरपाल राठी के आवास पर कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर नकुड़, गंगोह व सरसावा आदि क्षेत्र के पार्टी सेक्टर प्रभारियों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ले रहे थे। कहा कि भाजपा सरकार में नोटबंदी व जीएसटी के बाद बढ़ती महंगाई व पेट्रोल-डीजल की कीमतें जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। महिलाओं का शोषण, मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार, भ्रष्टाचार व आपराधिक घटनाओं से जनता त्रस्त है। किसानों को उनका गन्ना मूल्य भुगतान नही मिल रहा है। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व रालोद आदि पार्टियों के गठबंधन को कीड़े-मकौड़े कहने वाली भाजपा ने खुद 45 दलों से गठबंधन कर रखा है। देश की एकता, अखंडता व भाईचारा कायम रखने के लिए ही सपा, बसपा व रालोद के बीच गठबंधन हुआ है। भाजपा झूठे जुमलों के सहारे सत्ता पर काबिज हुई थी। अब देश की जनता भाजपा के झूठ को पहचान चुकी है। समीक्षा बैठक में एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, चंदन चौहान, राजपाल फंदपुरी, कुंवरपाल राठी, फैसल सलमानी आदि ने भी विचार रखे। भोपाल सिंह, मदन गोपाल सांपला, राजू प्रधान, दिलशाद पंवार, अकरम खान, सलीम अख्तर, अमजद खान, अजय नठौड़ी, सुनील त्यागी आदि रहे।