फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ‘सफाईकर्मी मुझे नमस्ते नहीं करता, समझा लें’

‘सफाईकर्मी मुझे नमस्ते नहीं करता, समझा लें’

Fri, 11 May 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
‘सफाईकर्मी मुझे नमस्ते नहीं करता, समझा लें’
सहारनपुर। डॉक्टर साहब! आपके सफाईकर्मी क्षेत्र में ठीक से काम नहीं कर रहे हैं और तो और मुझे नमस्ते तक नहीं करते हैं। ऐसे में उनको समझा देना। ऐसी शिकायत लेकर शुक्रवार को एक पार्षद नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पास पहुंचे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने भी स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारी काम नहीं कर रहा है तो वह कार्रवाई कर सकते हैं, मगर आप किसी से जबरन नमस्ते नहीं करा सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी अपने सेनेट्री इंसपेक्टरों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक पार्षद गुस्से में उनके कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि सफाईकर्मी उनके वार्ड में ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। काम तो छोड़िये नमस्ते तक करने को राजी नहीं हैं। प्रतिदिन मेरे सामने से गुजरते हैं, मगर नमस्ते करने में शर्म आती है। ऐसे में जरूरी है कि आप उन्हें समझा दें। पार्षद की नमस्ते न करने वाली शिकायत सुनकर हर कोई हैरान रह गया। एकाएक नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कहना पड़ा कि यदि सफाईकर्मी काम नहीं करता है तो इसका इलाज उनके पास है। मगर नमस्ते करना न करना प्रत्येक व्यक्ति के स्वभाव की बात है, जिसके लिए जबरदस्ती नहीं की जा सकती। उन्होंने तुरंत सेनेट्री इंस्पेक्टर को क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed