{"_id":"5ae4bbf74f1c1ba1098b7123","slug":"81524939767-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से की हडडी की फैक्ट्री बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से की हडडी की फैक्ट्री बंद कराने की मांग
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। सरकार की सख्ती के बावजूद आबादी के पास अवैध रूप से हड्डी फैक्ट्री चलाई जा रही है। इससे निकल रही दुर्गंध से आबादी में रह रहे ग्रामीणों का जीना दुर्भर हो गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर फैक्ट्री को बंद कराने की मांग की है।
गांव पीरमाजरा निवासी अफजल आदि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया कि गत कई वर्षों से गांव के मुख्य मार्ग पर आबादी के पास अवैध रूप से हड्डी की फैक्ट्री लगी है। इसमें बाहर से ट्रकों में पशुओं की हड्डी को लाकर खुले वातावरण में सुखाया और पीस कर पाउडर बनाया जाता है। इससे निकली दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। मामले की कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने गांव में बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए फैक्ट्री को बंद कराने की मांग की है।
उधर, नकुड़ एसडीएम युगराज सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।