{"_id":"5ae37dfa4f1c1b60098b6e36","slug":"81524858362-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक नेमिकुमार जन्म पर लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक नेमिकुमार जन्म पर लगे जयकारे
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक नेमिकुमार जन्म पर लगे जयकारे
सहारनपुर। पंच कल्याणक महोत्सव में बालक नेमि कुुमार का जन्मोत्सव और जन्म कल्याणक कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हाथी और बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
जैन बाग स्थित जैन मंदिर में जैन मुनि विरंजन सागर महाराज, विजय सागर महाराज, विसौम्य सागर और विशिला माता की सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में शांतिधारा करने का सौभाग्य आशीष जैन को मिला। जन्म कल्याणक की क्रियाएं पंडित नरेश चंद जैन ने करवाई। श्री दिगंबर जैन संलेखना सेवा मंडल सहित 17 शाखाओं ने मुनि को शास्त्र भेंट किए। विरंजन सागर महाराज ने कहा कि जन्म तो हर कोई लेता है। जन्म से तीन ज्ञान के धारी होते हैं, जो अपने आप को महान बनाते हैं। मां बालक को कैसे संस्कार देती है। शिवा देवी ने ऐसा पुण्य किया कि तीनों लोकों के नाथ उनकी कोख में आए। आज हर मां को स्वयं संस्कारवान होना चाहिए। मां अपने बच्चे के लिए 100 शिक्षकों के बराबर होती है।
इसके पश्चात जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने मुनि को श्रीफल भेंट किए। पूर्व विधायक राजीव गुंबर, राकेश जैन, मनोज जैन, मान सिंह जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बालक नेमि कुमार के दर्शन को लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेमि कुमार को इंद्र और इंद्राणियां बैंडबाजों, हाथी, घोड़ों, पालकी, तासा पार्टी के साथ पाण्डुकशिला लेकर पहुंचे, जहां बालक नेमि कुमार का 1008 कलशों से अभिषेक किया गया। राजकुमार जैन, अवनीश जैन, पंडित चंद्रभान जैन, राजन जैन, पंडित शशिकांत जैन, पंडित सौरभ जैन, प्रियांशु जैन, दीपक जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, दीपक जैन, तरस तृप्त जैन, राकेश जैन, बोबी जैन, मनोज जैन, मानसिंह जैन, राकेश जैन, कुलदीप जैन, अमन जैन, प्रमोद जैन, आर्जव जैन, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे।