फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बच्चियों के साथ हैवानियत की घटनाओं ने मुल्क का सिर शर्म से झुकाया: उलमा

बच्चियों के साथ हैवानियत की घटनाओं ने मुल्क का सिर शर्म से झुकाया: उलमा

Tue, 17 Apr 2018 01:27 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
बच्चियों के साथ हैवानियत की घटनाओं ने मुल्क का सिर शर्म से झुकाया: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। जम्मू के कठुआ और गुजरात समेत देश के अलग अलग हिस्सों में हुई मासूम बच्चियों के साथ रेप के बाद हत्या की घटनाओं पर देवबंदी उलमा ने अफसोस जताया है। उलमा का कहना है कि मुल्क में लगातार बढ़ रही इस प्रकार की घटनाओं से सारी दुनिया में देश को छवि खराब हो रही है। इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इन मामलों में कड़ा रुख अपनाए।
विज्ञापन

सोमवार को तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि मुल्क में मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत किए जाने का जो सिलसिला चल रहा है ये बहुत ही खतरनाक है। इससे पूरी दुुनिया में देश की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि अफसोसनाक बात ये है कि मुजरिम जुर्म करता है जेल जाता है और बाद में सबूतों के अभाव में छूट जाता है। ऐसे में जरूरत इस बात कि है कि इन मुजरिमों को ऐसी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जो दूसरों के लिए सबक बने। मौलाना वाजदी ने कहा कि इस तरह के अपराध के लिए इस्लाम में जो सजा रखी गई है और सजा का जो निजाम है उससे जरायम पेशा लोगों का हौसला नहीं होता और जो लोग जुर्म कर बैठते हैं उनकी सजा को देखकर दूसरों को सबक मिल जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काबिल-ए-तारीफ बात ये है कि मुल्क में इंसानियत पूरी तरह जागरूक हुई है और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर दोषियों के खिलाफ आवाज बुलंद हो रही है। मानवता की जागरूकता से उम्मीद की जा सकती है कि घिनौनी हरकत करने वालों को सख्त सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed