{"_id":"5ab2a7074f1c1b3d1a8b4b37","slug":"81521657607-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस के दरोगा ने अपने ही बेटे का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस के दरोगा ने अपने ही बेटे का काटा चालान
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया तो बिना हेलमेट के पुलिस लाइन में आ रहे अपने बेटे का ही यातायात पुलिस के एक दरोगा ने चालान काट दिया। यही नहीं उससे नगद जुर्माना भी वसूल किया तथा भविष्य में बिना हेलमेट के बाइक न चलाने की चेतावनी दे डाली।
बुधवार को चेकिंग दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस ने पुलिस लाइन के गेट पर चेकिंग अभियान चलाया तथा बिना हेलमेट के वाहन चला रहे पुलिस कर्मियों एवं पुलिस लाइन में आने वाले लोगों का चालान काटा गया। इसी बीच पुलिस लाइन गेट पर चालान करते समय यातायात उप निरीक्षक रामेंद्र सिंह का पुत्र बिना हेलमेट के बाइक लेकर वहां पहुंच गया। जिस पर रामेंद्र सिंह ने उसे रोक लिया। उन्होंने अपने ही पुत्र की बाइक का बिना हेलमेट पुलिस लाइन में प्रवेश करने पर चलान कर दिया। साथ ही उससे नगद शमन शुल्क वसूल किया तथा आगे से बिना हेलमेट बाइक न चलाने की हिदायत दी।