फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फसलों पर राहत बनकर बरसी बारिश, शहर में जलभराव

फसलों पर राहत बनकर बरसी बारिश, शहर में जलभराव

Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
फसलों पर राहत बनकर बरसी बारिश, शहर में जलभराव
सहारनपुर। बारिश फसलों पर राहत बनकर बरसी। मगर यदि बारिश के साथ तेज हवा होती तो यही बारिश आफत बनते देर नहीं लगती। बारिश से एक ओर जहां किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं दूसरी ओर शहर के लोगों के लिए बारिश मुसीबत बन गई। जगह-जगह टूटी सड़कों पर बने गड्ढों में जल भराव होने से राहगीरों को परेशानी हुई। उधर, बारिश के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई। पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक तक आ गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह काली घटाओं की चादर ओढ़े आई। अल सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। सुबह से दोपहर तक इसी तरह से बारिश होती रही और रुकती रही। बारिश से फसलों को लाभ होना बताया जा रहा है। किसान ताराचंद, सुभाष और अनिल ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल पकने की तैयारी में है। गेहूं में दाना बैठ चुका है। ऐसे में यह बारिश गेहूं के दाने को ताकत देने का काम करेगी। गन्ने की फसल के लिए भी बारिश अच्छी रही। मगर यदि बारिश के साथ हवा चलती तो गेहूं की फसल जो कि दाना आने की वजह से ऊपर से वजनी हो चुकी है बिछ गई होती। बारिश की वजह से आम के बोर में लगने वाला कीट भी झड़ गया है। उधर, बारिश ने नगर निगम की बरसात से पूर्व की तैयारियों की पोल खोल दी। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने की वजह से राहगीरों को परेशानी हुई। बारिश के कारण मौसम में ठंडक दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में ठंडक की वजह से लोग स्वेटर पहने नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed