{"_id":"5a7f39914f1c1b28428b4959","slug":"81518287249-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम पर हमले के विरोध में लेखपालों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम पर हमले के विरोध में लेखपालों ने धरना दिया
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम पर हमले के विरोध में लेखपालों ने धरना दिया
नकुड़। ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर किए गए हमले के विरोध में लेखपालों ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई की ओर से तहसील परिसर में दिए गए धरने में उप शाखा नकुड़ के अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि गांव कुतुबपुर अहतमाल और ताताहेड़ी में ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटाने गई टीम में शामिल लेखपालों पर जिस तरह जानलेवा हमला किया गया। वह चिंताजनक है। बार-बार अवगत कराने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई न होने से लेखपालों में रोष है। धरनारत लेखपालों ने घटना की निंदा की और चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। संचालन संघ के सचिव राज कुमार ने किया। देवेंद्र शर्मा, विनय कुमार धीमान, राकेश सौलंकी, शाहजमा, बाबूराम, वसुदेव, निर्मल गुप्ता, राजेश कुमार, प्रवीण गर्ग व जाफर अली आदि मौजूद रहे।