{"_id":"5a7b4a874f1c1bf07b8b61f3","slug":"81518029447-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप नेता विनय कटियार के विवादित बयान पर उलमा का पलटवार....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप नेता विनय कटियार के विवादित बयान पर उलमा का पलटवार....
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। ताजमहल पर बयान देकर उलमा के निशाने पर आए विहिप के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार के एक और विवादित बयान से देवबंदी उलमा आगबबूला हो गए हैं। विनय कटियार का कहना है कि ऐसे लोगों को लात मारकर बाहर करो जो खाते इस मिट्टी का है और प्यार हरे झंडे वाले गद्दार देश से करते हैं। इस पर देवबंदी उलमा का कहना है कि कटियार उकसाने वाली सियासत कर रहे हैं जिससे देश में हिंसा बढ़े और यहां का माहौल खराब हो।
बुधवार को मदरसा दारुल उलूम अशरफिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अथर कासमी का कहना है कि विनय कटियार हमेशा से देश को तोड़ने वाली बयानबाजी करते हैं। उनका यह बयान उकसाने वाली सियासत है जिससे देश में हिंसा बढ़े और देश का माहौल खराब हो। विनय कटियार ने जो कहा है इसका हकीकत से कोई ताल्लुक नहीं है बल्कि वह देश में हिंसा को बढ़ाना देना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बात तो यह है कि मुसलमान अपने मुल्क का कभी गद्दार न हुआ न ही कभी होगा। विनय कटियार जैसे लोगों को मुसलमानों की हकीकत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर उनकी वफादारी को परखना है तो मुसलमानों को सरहद पर मुकाबले के लिए खड़े करें फिर देखते हैं कि कौन मुल्क की हिफाजत करता है। मुफ्ती अथर ने कहा कि हम अपने मुल्क के लिए जान दे भी सकते हैं।