{"_id":"5a7b4a824f1c1bb3208b7fa6","slug":"81518029442-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में आग से सामान जल कर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में आग से सामान जल कर खाक
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्राम आल्हणपुर में तीन घरों में आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया ।
क्षेत्र के गांव आल्हणपुर में मंगलवार देर शाम को बिजली का तार टूट कर गिरने से राकेश के छप्परनुमा मकान में आग लग गयी थोड़ी ही देर में आग फैल गई। थोड़ी ही देर में पड़ोस के सतीश व किरण सिंह के घरों में भी आग लग गई। लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। तब तक वहां मौजूद भीड़ ने आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु आग की लपटें तेज होने के कारण आग नहीं बुझ पायी। एक घंटे बाद सरसावा से पहुंची दमकल की गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग से घरों में रख कपडे़, बर्तन, राशन आदि सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में एक गाय भी जल कर मर गयी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी थाना चिलकाना थाने पर होती तो आग से काफी सामान आदि बचाया जा सकता था।