फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटा शहर

नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटा शहर

Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटा शहर
सहारनपुर। वर्ष 2017 को खत्म होने में चार दिन बचे हैं। नए वर्ष 2018 के स्वागत के लिए लोग तैयारियों में जुट गए हैं। नए साल के सेलिब्रेशन के लिए अलग-अलग तरीके से तैयारियां की जा रही है। बाजारों में गिफ्ट आइटम की दुकानें सज गई हैं, जहां लोग अभी से अपना पसंदीदा आइटम खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नए साल के लिए सर्वाधिक उत्साह बच्चों और युवा वर्ग में देेखने को मिल रहा है। महानगर में कोई पार्टी देकर तो कोई एक-दूसरे को उपहार या फिर ग्रीटिंग कार्ड देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं देना चाहता है। इतना ही नहीं फूलों के गुलदस्तों के जरिए भी शुभकामना देने की तैयारी में लोग लगे हैं। कुछ लोग परिवार के साथ 31 दिसंबर की रात होटलों और रेस्टोरेंट में डिनर कर पार्टी मनाना चाहते हैं तो कुछ शहर से बाहर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के मंसूरी और हिमाचल के शिमला में जाकर नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


होटलों और रेस्टोरेंट में बुकिंग शुरू
सहारनपुर। नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसंबर की रात शहर के होटल और रेस्टोरेंट गुलजार रहेंगे। इसके लिए कुछ लोेगों ने पहले से ही कमरे बुक करा दिए हैं। होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों द्वारा भी ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न स्कीमें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया बना बड़ा माध्यम
सहारनपुर। नए साल या अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया बड़ा माध्यम बन गया है। व्हाट्सअप, फेसबुक और ट्वीटर के दौरे में युवा वर्ग पहले की तरह ग्रीटिंग कार्ड नहीं खरीद रहे हैं। क्योंकि, वह सोशल मीडिया के जरिए अपने मित्रों को शुभकामनाएं देना चाहता हैं। हालांकि, छोटे बच्चे और बड़े अब भी ग्रीटिंग कार्ड के प्रति उत्साहित हैं।


सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
सहारनपुर। नए साल के स्वागत के लिए होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। इसके लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 31 दिसंबर की रात घंटाघर पर तीन थानों की फोर्स के साथ पीएसी तैनात की जाएगी। क्योंकि, हर वर्ष 31 की रात 12 बजे हजारों की संख्या में युवक घंटाघर पर एकत्र होकर हुड़दंग करते हैं। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों को अपने प्रतिष्ठान पर शराब ना पिलाने की चेतावनी दी गई है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed