{"_id":"5a42a9354f1c1b86698c3f58","slug":"81514318133-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल पर किसानों का धरना
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया भुगतान और उत्पीड़न को लेकर
चीनी पर किसानों ने दिया धरना
नानौता (सहारनपुर)।
किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा पिछले सत्र के बकाया का भुगतान नहीं करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों के 19 करोड़ के बकाया गन्ने का भुगतान पूरा नहीं होगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर पहुंचे विधायक के समक्ष भी किसानों ने गहरी नाराजगी जताई। विधायक की ओर से भुगतान के प्रयास का आश्वासन देने पर करीब आधा घंटे बाद किसान धरने से उठे।
भारतीय किसान संगठन जिलाध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के गन्ना किसान सहकारी चीनी मिल पर एकत्र हुए। यहां धरने के दौरान भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह वायदा किया था कि किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन में किया जाएगा तथा 14 दिन में भुगतान नहीं होने पर ब्याज सहित किसानों का गन्ना भुगतान किया जाएगा। किसानों को ब्याज तो दूर जो उनके पिछले सत्र के बकाया का भी भुगतान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के पिछले बकाया भुगतान को ब्याज सहित नहीं दिया गया तो प्रदेश भर के किसान चीनी मिल में ताला डालकर अनिश्चित धरना प्रदर्शन को तैयार हैं।
विज्ञापन
इस बीच, विधायक प्रदीप चौधरी जैसे ही धरना स्थल पर पहुंचे और जल्द भुगतान की बात कही तो किसान बिफर पड़े। किसान विधायक से भुगतान की मांग पर अड़ गए। विधायक ने कहा कि इस बारे में सीएम और गन्ना मंत्री से संपर्क किया जाएगा। इसके बाद विधायक, एसडीएम, डीसीओ सहित अन्य अफसरों के साथ वार्ता चली। इसके बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही किसानों के खातों में भुगतान भेज दिया जाएगा। इसके बाद किसान शांत हुए। धरने के दौरान थानाभवन ब्लॉक प्रमुख शेर सिंह राणा ने, मुल्की सिंह राणा, उदयवीर सिंह राणा, अशोक चौधरी टिकरौल, प्रधान दीन मौहम्मद, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठा0 दीपक सोम, पूर्व उपसभापति चौधरी महीपाल सिंह ओलरा, चौधरी कंवर सिंह, बौद्धराम शर्मा, लाखन चंदेना, कंवरपाल सिंह चौहान, राहुल मोरा, राजकुमार बकडोली, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।