{"_id":"5a2838a24f1c1b6e468b8c83","slug":"81512585378-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को कंबल का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों को कंबल का वितरण
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए गांव पुंडैन में बुधवार को डबल बैड के कंबलों का वितरण किया गया। यहां गांव पुंडैन के साथ ही असापास के करीब आधा दर्जन गांवों के जरूरतमंदों को इकट्ठा किया गया था। नि:शुल्क कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे, जो दुआएं देते हुए वहां से निकले।
गांव पुंडैन निवासी सुखवीर सिंह यमुनानगर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य हैं। उन्होंने बुधवार को अपने गांव पहुंचकर आईएमआरसी के सौजन्य से डबल बैड के सौ कंबलों का वितरण जरूरतमंदों को किया। गांव पुंडैन के साथ ही गांव खरखड़ी, छाछरेकी, भारापुर, नौजली, कुरलकी, उस्मानपुर, कालेवाला, खिजराबाद, चुहड़पुर, जंधेड़ी, छोडबसी के जरूरतमंद भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जिनमें महिला और पुरुष सभी शामिल रहे। यहां पिछले वर्ष भी कंबलों का वितरण हुआ था। सुखवीर सिंह ने कहा कि सभी को अपने-अपने सामर्थ्य के हिसाब से जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। दूसरों की मदद करने से जो खुशी मिलती है उसे बयां नहीं किया जा सकता। इस मौके पर खुशीराम, शुगनचंद, मोहम्मद जाकिर आदि मौजूद रहे।