{"_id":"5a05f8454f1c1b7a548bc260","slug":"81510340677-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की दरों में बदलाव से व्यापारियों में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की दरों में बदलाव से व्यापारियों में हर्ष
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जीएसटी लागू होने के बाद सुस्त पड़े बाजार में शुक्रवार को नए फैसले के बाद अचानक उत्साह सा दिखने लगा है। नए फैसले के मुताबिक 150 से ज्यादा वस्तुओं पर जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई। अब सिर्फ 50 वस्तुएं ही जीएसटी के 28 प्रतिशत के दायरे में होंगी। जीएसटी की दर कम किए जाने से अब 174 चीजें सस्ती हो जाएंगी। जिनमें चॉकलेट, कपड़े धोने का साबुन और बेकिंग पाउडर सहित अन्य सामान शामिल है। जीएसटी कौंसिल की बैठक में सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव से सहारनपुर के व्यापारियों में हर्ष है। व्यापारियों का कहना है कि इससे जहां महंगाई कम होगी वहीं व्यापारी और उपभोक्ता के लिए भी यह बदलाव फायदेमंद रहेगा। इसमें कई वस्तुओं को 28 प्रतिशत के स्लैब से 18 फीसदी वाले टैक्स स्लैब में डाल दिया गया है। इससे रोजमर्रा की कई वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। खबर है कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में रोजमर्रा इस्तेमाल के कई प्रोडक्ट सस्ते हो सकते हैं, सरकार प्रोडक्ट सस्ते करके लोगों को राहत देने की कोशिश में लगी है इसी फेहरिस्त में एसी और नॉन एसी रेस्त्रां के बीच टैक्स का अंतर खत्म किए जाने की बात समाने आ रही है, जिससे कि रेस्टोरेंट में खाना सस्ता हो सकता है।
जीएसटी की दरों में बदलाव से न सिर्फ महंगाई कम होगी बल्कि व्यापार भी बढे़गा। स्लैब के बदलाव का फायदा सबसे अधिक तो उपभोक्ताओं को होगा, लेकिन व्यापार बढ़नेे से कारोबारियों के लिए यह अच्छी खबर है।
- वरिष्ठ व्यापारी नेता दिनेश सेठी।
-----------
जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने के लिए यह पहला और महत्वपूर्ण कदम है। सीमेंट और पेंट जैसी वस्तुओं पर भी जीएसटी की दर 18 प्रतिशत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रिटर्न वाला मसला भी ठीक हो जाए तो व्यापारियों को अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
विमल विरमानी, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल।
--------------
जीएसटी कौंसिल का निर्णय व्यापार और उपभोक्ता दोनों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में 28 प्रतिशत वाला स्लैब पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री पर एक स्थान पर भी टैक्स लगे तो राजस्व से लेकर कारोबार तक के लिए मुफीद रहेगा।
- विवेक मनोचा, महानगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल।
--------
जीएसटी कौंसिल के निर्णय से बाजार से गायब रौनक वापस लौट आएगी। रोजमर्रा के आइटमों पर जीएसटी कम होने का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। इससे कारोबार में इजाफा होगा जो व्यापारियों के फायदेमंद रहेगा।
--मुकुंद मनोहर गोयल, महानगर अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल।
----------------------
इन सामानों पर पड़ेगा असर
साबुन, डिटरजेंट, हाथ घड़ी, ग्रेनाइट, मारबल, शैंपू, आफ्टर शेव, स्किन केयर, डियोड्रेंट, कैमरे, वॉलेट, शॉपिंग बैग, सूटकेस, च्युइंगम, चॉकलेट