फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सिंगल-कॉलम

सिंगल-कॉलम

Sun, 13 Aug 2017 01:33 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
सिंगल-कॉलम
सहारनपुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय एक दिवसीय शिक्षक मार्ग निर्देशन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को एसएएम इंटर कॉलेज में हुई। मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार से संबंधित विषय के आठ उप विषय रहे। उद्घाटन डीआईओएस आरके तिवारी ने किया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में 90 विद्यालयों के 150 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग कर लाभ उठाया। जिला समन्वयक डा. संजय जैन ने बताया कि नोडल स्तर पर प्रतियोगिता दस अक्तूबर को तहसील स्तर पर होगी। 13 अक्तूबर को गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सहारनपुर तथा 21 और 23 अक्तूबर को प्रदेश स्तर पर इलाहाबाद में प्रतियोगिता होगी। 27 से 31 अक्तूबर तक अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी। शनिवार को हुई कार्यशाला में नितिन शर्मा, राजेंद्र कुमार, मुनीष गुप्ता, कुलदीप कुमार, अजय विश्वास, सुधीर शर्मा, पंकज शर्मा, नवीन गुलाटी, ब्रिजेश पुंडीर, रामवीर सिंह, संजय शर्मा, मनीष राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर फिरोजाबाद, दिल्ली और अंबाला मंडल की संयुक्त टीम ने सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। सुबह नौ बजे शुरू हुआ अभियान शाम करीब पांच बजे तक चला। इसके तहत सभी प्लेटफॉम पर लोगों के टिकट चेक किए गए। प्रमुख ट्रेनेें में भी टीम ने घुसकर यात्रियों के टिकट चेक किए। दो दिन अभियान चलाने के बाद शाम को टीम लौट गईं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सौ से अधिक लोग बिना टिकट के पकड़े गए, जिनसे वसूली की गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल परिसर में अतुल्य शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन सीएमओ डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी, सीएमएस डॉ. सत्य सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने किया। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। कुल 33 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ। शिविर को सफल बनाने में सावन कुमार, विपिन सैनी, पप्पू, भूपेंद्र धवलहार, कमल किशोर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed