{"_id":"598dfb8f4f1c1bea598b4653","slug":"81502477199-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन: मूल्यांकन की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन: मूल्यांकन की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। मई माह में संपन्न हुई बीए एवं बीएसी प्रथम वर्ष की परीक्षा के पुन: मूल्यांकन की मांग को लेकर धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।
शुक्रवार को छात्र-छात्राएं पीएसए छात्रसंघ अध्यक्ष अर्जुन कुमार की अगुवाई में फतेहपुर कलां स्थित धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय पहुंचे और कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपकर मई माह में सम्पन्न हुई बीए एवं बीएसी प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का पुन: मूल्यांकन कराए जाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि 106 बी, 107 बी, 108 बी, 120 बी, 121 बी, 122 बी, 101 बी, 103 बी, 116 बी, 117 बी व 118 बी आदि कोड वाले पेपरों का परीक्षा परिणाम उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों के विपरीत आया है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही हुई है। इससे उनका भविष्य दांव पर लगा है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ के दीपक कुमार, अमरनाथ, सुभाष, रविप्रकाश, जिशान के अलावा छात्रा प्रिया सैनी, अनुराधा, संजीता, प्रियंका, सोनिया, अंजलि देवी आदि शामिल रहे।