{"_id":"59861af34f1c1b91778b4649","slug":"81501960947-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने बंदियों को बांधी राखी, खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने बंदियों को बांधी राखी, खिलाई मिठाई
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शनिवार को जिला कारागार पहुंचकर बंदियों को टीका किया, राखी बांधी तथा मिठाई एवं फलों का वितरण किया।
शनिवार को सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं प्रधानाचार्या सिस्टर एलसी और शिक्षक जोनाथन, रुविका, राखी के साथ जिला कारागार पहुंचीं और वहां बंदियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। कक्षा 5 की छात्रा नौना एवं 6 की छात्राएं सलोनी, यशिका, आकांक्षा एवं अन्य छात्राओं ने बंदियों को पहले टीका लगाया। उसके बाद राखी बांधी और मिठाई एवं फल वितरित किए। छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, डिप्टी जेलर के के दीक्षित एवं हिमांशु रौतेला को भी राखी बांधी एवं मिठाई खिलाई।
इस मौके पर बंदियों ने जेल अधिकारियों का आभार जताया तथा स्कूल से आए शिक्षकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि जेल और समाज को जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। ऐसे प्रयासों से बंदियों में सकारात्मक विचार आते हैं और फिर समाज में जाकर बंदी आसानी से स्थापित हो जाते हैं।