फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिले में बढ़ा 21.76 प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल

जिले में बढ़ा 21.76 प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल

Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जिले में बढ़ा 21.76 प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल
सहारनपुर। जिले में कराए गए गन्ना सर्वे में गत वर्ष की अपेक्षा 21.76 प्रतिशत गन्ना क्षेत्र में बढ़ोत्तरी पाई गई, जबकि अगैती प्रजातियों के रकबे में भी 60 फीसदी से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से गन्ना क्षेत्रफल में गिरावट दर्ज की गई थी। इसका खुलासा गन्ना विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में हुआ है। गत वर्ष जिले में गन्ने का क्षेत्रफल जहां 75466 हेक्टेयर था वह इस बार बढ़कर 91887 हेक्टेयर हो गया है। इसके अलावा अगैती प्रजातियों के रकबे में भी 60 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें सबसे अधिक बढ़ोत्तरी नानौता शुगर मिल और शेरमऊ शुगर मिल क्षेत्र में हुई है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि गन्ना क्षेत्रफल में हुई इस बढ़ोत्तरी से जिले की मिलों को भरपूर मात्रा में गन्ना मिल सकेगा।
विज्ञापन


मिलों के लिए वरदान साबित होगी अगेती प्रजातियां
सहारनपुर। जिले में गन्ने की अगैती प्रजातियों के रकबे में हुई 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ोत्तरी किसानों के साथ ही शुगर मिलों के लिए वरदान साबित होगी। इससे चीनी मिलों की शुगर रिकवरी में भी खासी बढ़ोत्तरी होगी। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी का कहना है कि अगैती प्रजातियों के क्षेत्रफल में हुई बढ़ोत्तरी का फायदा चीनी मिलों को होगा। इससे शुगर मिलों में प्रति क्विंटल अधिक चीनी निकलेगी। इससे किसानों के साथ ही शुगर मिलों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed