{"_id":"594eb8fd4f1c1bab388b46cd","slug":"81498331389-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास प्राधिकरण ने किए दो अवैध निर्माण सील
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को दो अवैध निर्माणों को सील कर दिया। दोनों निर्माण व्यवसायिक हैं।
विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को अंबाला रोड पर 10 गुणा 16 वर्ग फीट की एक दुकान को सील किया। इसे बिना मानचित्र स्वीकृत बनाया जा रहा था। यह निर्माण किसी हाजी मुंतजीर का बताया जा रहा है। इसके बाद टीम पीएनटी सेंटर से आगे राधा विहार कालोनी में दो बडे कमरे और एक हॉल को भी सील किया। उन्होंने बताया कि इस निर्माण के लिए भी नक्शा पास नहीं कराया गया था। यह निर्माण सीमा शर्मा का बताया गया है। एफओ ने बताया कि इन अवैध निर्माण करने वालों को सील करने से पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।