{"_id":"9e65f3fe0ee36f1e337cb6e03850368e","slug":"81-6-percent-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"81.6 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
81.6 प्रतिशत मतदान
सहारनपुर अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत निर्वाचन 2015 के तीसरे चरण में शनिवार को पुंवारका, नागल और बलियाखेड़ी ब्लॉक की 242 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले गए। इसमें 81.6 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही प्रधान पदों पर चुनाव लड़ रहे 1628 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया।
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्व तरीके से कराने के लिए प्रशासनिक अमला दिनभर मतदान केंद्रों का दौरा करता रहा। तीसरे चरण के मतदान में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
यही वजह है कि पहले दो घंटों में यानी सात से नौ बजे तक कुल 17 फीसदी मतदान हो चुका था। पूर्वाह्न 11 बजे तक 38 फीसदी मतदाता वोट डाल चुके थे। दोपहर एक बजे तक कुल 56 फीसदी मतदान हुआ और अपराह्न तीन बजे तक 69, जबकि शाम पांच बजे तक कुल 81.6 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत भी सूरज के चढ़ने और ढलने के साथ बढ़ा और घटा।
विज्ञापन
पहले घंटों में मतदान प्रतिशत बढ़ा, जो दोपहर के बाद कम होता चला गया। मतदान करने वालों में बेशक सबसे अधिक संख्या युवाओं खासकर पुरुष युवाओं की रही, मगर महिलाएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं रहीं। मतदान केंद्रों के बाहर लगी महिलाओं की कतारें इसका सुबूत थीं।
इनके अलावा बुजुर्गों, बीमारों और विकलांगों ने भी बढ़-चढ़कर वोट डाले। यही वजह रही कि वोट डालने वालों का प्रतिशत 81.6 तक पहुंच सका। पुंवारका और बलियाखेड़ी ब्लॉक में 82-82 और नागल में 81 फीसदी लोगों ने वोट डाले। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की गाड़ियां दिनभर मतदान केंद्रों का दौरा करती रहीं।
लखनऊ से भेजे गए प्रेक्षक, कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीआईजी डॉ. एके राघव, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पवन कुमार, एसएसपी आरपीएस यादव, सीडीओ मोनिका रानी, एडीएम-ई ओपी वर्मा, एडीएम-एफ सैयद निजामुद्दीन समेत अनेक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीएम-एफ सैयद निजामुद्दीन ने भी मतदान के 81.6 फीसदी होने की पुष्टि की।