फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   800 crore investment will start getting on the ground from April

Saharanpur News: अप्रैल से धरातल पर उतरना शुरू हो जाएगा 800 करोड़ का निवेश

Tue, 21 Mar 2023 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
800 crore investment will start getting on the ground from April
- 20 निवेशकों ने तेज की कवायद
विज्ञापन

- जनपद में 419 निवेशकों ने 31 हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए निवेश समझौते को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। जनपद में करीब 20 उद्यमी अपने 800 करोड़ रुपये की इकाइयों का निर्माण कार्य अप्रैल से प्रारंभ कर देंगे। जनपद में 419 निवेशकों ने 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।
उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में निवेश समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद निवेशक इसे धरातल पर उतारने की तैयारी में जुटे हैं। जनपद में करीब 20 निवेशकों की 800 करोड़ रुपये की इकाइयों का निर्माण कार्य अप्रैल महीने से शुरू करने की तैयारी है। इनमें से अधिकांश के पास इकाइयों को स्थापित करने के लिए जमीन अपनी है। इसके अलावा इन निवेशकों ने विभिन्न विभागों से जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र भी ले लिया है। इनमें से कई की बैंक से प्राप्त होने वाले ऋण की प्रक्रिया भी अंतिम पायदान पर है।
विज्ञापन

------
21490 करोड़ के निवेश की प्रक्रिया जारी
सहारनपुर। जनपद में सबसे अधिक 21490 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने निवेशक की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। इसका प्रस्ताव 1500 एकड़ में मेडिसिटी स्थापित करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन --
निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी
जनपद में 20 निवेशकों ने अपनी इकाइयों का निर्माण कार्य अप्रैल से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इन इकाइयों पर करीब 800 करोड़ रुपये निवेश होगा। अन्य निवेशक भी अपने निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी में जुटे हैं।
-- सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग।
-------
-- इन पर अप्रैल में हो जाएगा निर्माण शुरू --
उत्पाद निवेश
काष्ठ हस्तशिल्प 200 करोड़
जैव ऊर्जा 100 करोड़
हर्बल एवं खाद्य प्रसंस्करण 100 करोड़
दुग्ध उत्पाद 50 करोड़
होजरी उत्पाद 50 करोड़
अन्य 300 करोड़
-------
नोट: उद्योग विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed