फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   80-year-old mosque: Three-month legal battle fought for the Azaan.

Saharanpur News: 80 साल पुरानी मस्जिद, अजान के लिए तीन महीने चली कानूनी लड़ाई

Wed, 07 Oct 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
80-year-old mosque: Three-month legal battle fought for the Azaan.
गागलहेड़ी। पठेड़ गांव स्थित आयशा मस्जिद के करीब 80 वर्ष पुरानी होने का दावा है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से इस मस्जिद में नमाज अदा होती आ रही है। कुछ महीने पहले मस्जिद से पांच वक्त की अजान को लेकर रोक लगाए जाने के बाद मामला कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया। अजान जारी रखने की मांग को लेकर मस्जिद से जुड़े लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता शहनवाज खान ने बताया कि करीब तीन माह पहले पुलिस ने पांच वक्त की अजान पर रोक लगवा दी थी। पुलिस का कहना था कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर शिकायत हुई थी। प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने जुलाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की थी। करीब तीन महीने तक मामले में कानूनी प्रक्रिया चली। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने राहत मिलने की बात कही है। शहनवाज खान ने बताया कि मस्जिद में पांच वक्त की नमाज और अजान को लेकर वह न्यायालय के निर्देशों का पालन करेंगे। साथ ही आदेश की प्रति संबंधित शासन और प्रशासनिक अधिकारियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

मस्जिद के इमाम उमेर ने बताया कि आयशा मस्जिद गांव की पुरानी मस्जिदों में शामिल है। इसका इतिहास करीब 80 वर्ष पुराना है। यहां लंबे समय से लोग नमाज अदा करते आ रहे हैं। अजान को लेकर विवाद सामने आने के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार आगे ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed