फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   80 to 120 patients admitted daily in the emergency ward

इमरजेंसी वार्ड में रोज पहुंचने वालों में 80 से 120 मरीज भर्ती

Thu, 08 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
80 to 120 patients admitted daily in the emergency ward
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बाद बीच में स्थिति सामान्य होने के बाद अब फिर से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि यह मरीज कोरोना के नहीं, बल्कि सामान्य बीमारियों के हैं। इमरजेंसी वार्ड से प्रतिदिन 80 से 120 तक मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के हल्का पड़ने के बाद इमरजेंसी वार्ड में स्थिति सामान्य हो गई थी। इमरजेंसी वार्ड के कुल दस बेड में से आधे बेड खाली चल रहे थे। मगर अब ओपीडी शुरू होने के बावजूद फिर से इमरजेंसी वार्ड में मरीज बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन 150 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें से 50 से 60 फीसदी मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। नतीजा यह है कि इमरजेंसी वार्ड के दस बेड फुल होने के बाद मरीजों को बरामदे में लिटाया गया है, जबकि कुछ को मुख्य बिल्डिंग के सामान्य वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉ. एससी जैन ने बताया कि प्रतिदिन 80 से 120 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी बीमारियों के मरीज
डॉ. एससी जैन ने बताया कि पूर्व के वर्षों में इन दिनों बुखार और पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीज सबसे अधिक आते थे, मगर इस बार ऐसा नहीं है। सभी तरह के मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें बुखार, पेट खराब, सांस में तकलीफ, उच्च रक्तचाप और इक्का-दुक्का हीट स्ट्रोक का मामला भी सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी अधिक पड़ रही है, जिसमें लोगों को तरह-तरह की शारीरिक समस्याएं होना स्वाभाविक है। मगर अस्पताल पूरी तरह तैयार है। हमारे पास पर्याप्त दवाएं और जरूरी सामान है। चिकित्सक और स्टाफ पूरे मनोयोग से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। हमारी कोशिश यही है कि कोई भी मरीज इलाज से वंचित ना रहे।
- डॉ. आभा वर्मा, सीएमएस, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed