फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   80 percent voting in Firaheri and 72.12 percent in Daidnor for the post of head

प्रधान पद के लिए फिराहेड़ी में 80 और दैदनोर में 72.12 फीसदी मतदान

Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
80 percent voting in Firaheri and 72.12 percent in Daidnor for the post of head
पोलगिं बूथ में वोट डालने पहुंचा मतदाता - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/गागलहेड़ी (सहारनपुर)। जिले के दैदनोर और फिराहेड़ी गांव में प्रधान पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद गंगोह के दैदनोर में 72.12 और पुंवारका ब्लॉक के फिराहेड़ी में 80 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। मंगलवार को मतगणना होगी।
विज्ञापन

गंगोह ब्लाक में दैदनोर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर सोमवार को मतदान हुआ। कुल 2093 के सापेक्ष 1528 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग बूथ पर धुंध और कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदान के लिए सुबह आठ बजे से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थी। एसडीएम नकुड़ अजय कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ यादव, सेक्टर मजिस्ट्रेट पी ध्यानी व सीओ गंगोह रिजवान अहमद निर्विघ्न व शांतिपूर्ण मतदान कराने को मौके पर मौजूद रहे। पीठासीन अधिकारी अब्दुल रहमान ने बताया कि 72.12 प्रतिशत मतदाता हुआ है। इस सीट पर दिवंगत प्रधान की पत्नी कमलेश और संदीप के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

पुंवारका के फिराहेड़ी में अस्सी फीसदी मतदान हुआ। प्रधान पद पर विजयी हुए यूसुफ की मौत के बाद चुनाव कराया गया है। प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल में मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ। प्रत्याशी नवीन त्यागी, जीशान और नाथीराम के बीच मुकाबला है। दोनों मतदान केन्द्रों का सीओ सदर अजेंद्र कुमार, एसडीएम किंशुक श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय दो कंपनी पीएसी, भारी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों पर डटे रहे।

मतदाताओं से जानकारी लेते एसडीएम नकुड़

मतदाताओं से जानकारी लेते एसडीएम नकुड़- फोटो : SAHARANPUR

दैदनोर में लाइन में लगे मतदाता

दैदनोर में लाइन में लगे मतदाता- फोटो : SAHARANPUR

फिराहेड़ी गांव में वोट डालने पहुंची  97 साल अतरो देवी

फिराहेड़ी गांव में वोट डालने पहुंची 97 साल अतरो देवी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed