फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   78 people found to be suffering from fatty liver and at risk of diabetes

Saharanpur News: जांच में 78 लोग मिले फैटी लिवर से ग्रसित, डायबिटीज का खतरा

Sun, 21 Jun 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
78 people found to be suffering from fatty liver and at risk of diabetes
लिंक रोड ​स्थित अस्पताल में लगे मेडिकल कैंप में लिवर की जांच करते डॉ़ संजीव मिगलानी
सहारनपुर। रणजीत नगर स्थित एक अस्पताल में शनिवार को फाइब्रोस्कैन जांच शिविर लगा। शिविर में 156 से अधिक लोगों ने अपने लिवर की जांच कराई। जांच के दौरान 78 लोगों में फैटी लिवर की समस्या पाई गई, जबकि 52 लोगों में लिवर फाइब्रोसिस के विभिन्न चरणों (एफ-एक, एफ-टू और एफ-थ्री) के संकेत मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है और यह अधिकतर मोटापे से ग्रस्त लोगों में पाई जाती है। नियमित जीवनशैली अपनाकर फैटी लिवर की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए पांच से 10 प्रतिशत वजन कम करना, हरी सब्जियां और ताजे फल खाना, मीठे पेय पदार्थों से परहेज करना, भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना व सप्ताह में कम से कम 150 मिनट व्यायाम करना जरूरी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नैना मिगलानी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान फैटी लिवर होने पर गर्भकालीन मधुमेह (जीडीएम) का खतरा बढ़ जाता है। इस मौके पर ननीता, महताब, सिम्मी, आरती, राखी, काजल, नजमा, सन्नी, आरजू, अभिनव, अभिजीत, आसिफ, रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed