{"_id":"678e9e5fb7b2efe04b0f2805","slug":"770-crore-rupees-will-be-spent-on-eight-roads-of-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-140832-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले की आठ सड़कों पर खर्च होंगे 7.70 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले की आठ सड़कों पर खर्च होंगे 7.70 करोड़ रुपये
Tue, 21 Jan 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद की आठ सड़कों पर 7.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें इच्छुक ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई हैं।
जिन सड़कों का निर्माण होना है वह ए, बी और सी श्रेणी की हैं। इनमें जिलेभर की सड़कें शामिल हैं। दूधली मिरगपुर मार्ग से रणसूरा मार्ग पर 1.55 करोड़, भटेल से राजकीय डिग्री कॉलेज कपूरी गोविंदपुर मार्ग पर 82 लाख, पाहुपुर से मायाहेड़ी तक 66 लाख, रणमलपुर से ताजपुर मार्ग पर 80 लाख, पहांसू से चेहड़ी गांव मार्ग पर 1.45 करोड़, मिर्जापुर से मियानगी मार्ग पर 57 लाख, टपरी से भगवानपुर मार्ग पर 55 लाख और गुडंब से अब्दयालपुर मार्ग पर 1.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कों को टेंडर होने के बाद 12 महीने में पूर्ण करना होगा।