फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   77 food samples failed, suit filed for action

Saharanpur News: खाद्य पदार्थ के 77 नमूने फेल कार्रवाई के लिए वाद दायर

Tue, 03 Jun 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
77 food samples failed, suit filed for action
सहारनपुर। अगर आप शादी या पार्टी में पनीर को बड़े शौक से खा रहे हैं तो सावधान रहिए। पनीर खाने लायक नहीं है। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब से आई जांच रिपोर्ट में हुआ है। 77 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए। दो नमूने जांच में पास मिले हैं। मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए कोर्ट में वाद दायर कराया गया है।
विज्ञापन

चार अक्तूबर 2024 को महेश्वरी खुर्द ताजपुरा में इसरार के यहां से पनीर का लिया नमूना जांच में असुरक्षित आया है। देवबंद में भारत डेरी पनीर फैक्टरी से दो पनीर, रिफाइंड पामोलिन ऑयल जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे। पनीर के दोनों नमूने असुरक्षित व रिफाइंड अधोमानक पाया गया है। रामपुर मनिहारान में पाल ट्रेडर्स (सॉस फैक्टरी) से लिए टोमेटो सॉस का नमूना असुरक्षित, सोया सॉस व मैदा अधोमानक मिला। रामपुर मनिहारान में मेहरबान की पनीर फैक्टरी से दूध, रिफाइंड का अधोमानक, पनीर के दो नमूने असुरक्षित पाए गए। सरसावा में भारत डेरी से पनीर का नमूना असुरक्षित व अधोमानक पाया गया। घी अधोमानक है। हथिनीकुंड कुंड बैराज हरियाणा बॉर्डर से पनीर के दो नमूने हुए थे। जांच में एक नमूना असुरक्षित व दूसरा पास निकला है। गंगोह के रसूलपुर में नकली घी फैक्टरी से लिए गए क्रीम, घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर, वनस्पति, रिफाइंड के नमूने भी जांच में मानक पर खतरे नहीं उतर पाए।
विज्ञापन

हलवाई हट्टा से मावा के दो नमूने हुए। इसमें से एक असुरक्षित व दूसरा अधोमानक मिला है। इस तरह सात महीने में विभाग ने 23 बड़ी कार्रवाई की गई। एडीएम प्रशासन और एसीजेएम कोर्ट में वाद दायर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed