फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   750 people underwent health test in the camp

Saharanpur News: शिविर में 750 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 11 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
750 people underwent health test in the camp
राधा विहार स्थित स्कूल में शाकुंतलम वैलफेयर सोसायटी व व्यापारियो द्घारा मेडिकल कैंप में उपचार क - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शाकुंतलम वेलफेयर सोसायटी एवं मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच परीक्षण शिविर में विभिन्न रोगों की जांच की गई। लगभग 750 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन

रविवार को राधा विहार कालोनी स्थित पायनियर एकेडमी में आयोजित शिविर का उद्घाटन राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीबों लोगों की मदद होती है। शिविर में मैक्स हॉस्पिटल से डॉ. पंकज पांडे, डॉ. आनंदिता बनर्जी, अभिजीत भावसर, डॉ. अंकुर भारद्वाज, डॉ. शिवांगी बंसल, डॉ. संजय भसीन, डॉ. विधि अग्रवाल एवं आईक्यू हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से ग्रस्त लगभग 750 रोगियों की जांच कर उन्हें समय-समय पर समुचित उपचार लेने को प्रेरित किया। इस दौरान रेागियों को चश्मे और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस दौरान एचटीसी ने रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एसपी सिटी सहित 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर सोसायटी अध्यक्ष शरद भार्गव, रमा गुप्ता, मोना मिगलानी, प्रवीण चोपड़ा, रविंद्र मिगलानी, प्रमोद सड़ाना, सतीश अरोड़ा, परमजीत बतरा, उदित गुंबर, राजीव अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, सीमा शर्मा, सुषमा बजाज, गगनदीप, नंदकिशोर तलवार आदि मौजूद रहे।

राधा विहार स्थित स्कूल में शाकुंतलम वैलफेयर सोसायटी व व्यापारियो द्घारा मेडिकल कैंप में उपचार क

राधा विहार स्थित स्कूल में शाकुंतलम वैलफेयर सोसायटी व व्यापारियो द्घारा मेडिकल कैंप में उपचार क- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed